ग्वालियर,जयवर्धन सिंह की मौजूदगी में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मंत्री के भतीजे की गाड़ी के फोड़े कांच

मोहन शर्मा SJ न्यूज एमपी

ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह की मौजूदगी में स्वागत को लेकर पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय यादव, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक सिंह के रिश्तेदार माटू यादव समर्थकों में विवाद हो गया।दोनों के समर्थकों में तनानती स्टेशन से शुरू हुई। होटल सेंट्रल पार्क में दोनों में जमकर डंडे, हाकी चले। लाखन सिंह और अशोक सिंह के साथ भी धक्कामुक्की हुई। माटू यादव समर्थकों ने होटल में संजय यादव को घेर लिया और गाड़ी के कांच फोड़ दिए।पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह अपने साथ गाड़ी में बैठाकर संजय यादव को निकालकर ले गए। संजय यादव जौरा से दावेदारी कर रहे हैं। इस मारपीट को जयवर्धन ने छोटी-मोटी बात बताया। संजय यादव बोले- भाजपा के लोग घुस आये थे।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह अंचल में सक्रिय हैं। जयवर्धन सिंह बुधवार सुबह मितेंद्र यादव द्वारा आयोजित जया किशोरी की कथा में शामिल होने आए थे। पूर्व मंत्री की अगवानी करने बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता स्टेशन पहुंचे।होटल सेंट्रल पार्क में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को थाटीपुर और जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष वीर सिंह तोमर के घर उनकी भाभी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जाना था।रेलवे स्टेशन से संजय यादव और माटू यादव समर्थकों के विवाद के बीच पूर्व मंत्री का काफिला होटल सेंट्रल पार्क पहुंच। यहां माटू यादव ने कहा मुझे अपशब्द किसने बोले थे।इस पर दोनों के समर्थकों में मुंहवाद शुरू हो गया। अशोक सिंह और लाखन सिंह होटल के बाहर भिड़ रहे कार्यकर्ताओं को अलग करते हुए नजर आए।इसी बीच कुछ लोगों ने हाकी, डंडे निकाल लिए। माटू यादव के समर्थकों ने संजय यादव के साथी के कुछ बोलने पर मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने डंडे से होटल परिसर में खड़ी संजय यादव की गाड़ी के कांच फोड़ दिए। जयवर्धन सिंह होटल से संजय को अपने साथ ले गए।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!