राहुल गांधी पर जुल्म से बढ़ता जा रहा आक्रोश
पहली बार साढ़े 3 घण्टे का मौन सत्याग्रह

मोहन शर्मा Sj न्यूज़ एमपी

लोकेशन- गुना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने का विरोध तेज होता जा रहा है। गुना में कांग्रेस पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने मौनसत्याग्रह करते हुए महात्मा गांधीजी की प्रतिमा के सामने साढ़े 3 घंटे तक मौन व्रत रखा और देश के राष्ट्रपति से राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग की है।
मौन व्रत समाप्त होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी शासित केंद्र सरकार पर राहुल गांधी की आवाज दबाने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के मुताबिक राहुल गांधी देश की संसद में लगातार गरीबों का पैसा दांव पर लगाने वाले गौतम अडाणी के बारे में सवाल कर रहे थे। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को भी देशभर में जोरदार समर्थन मिला था। इसलिए भाजपा ने सुनियोजित तरीके से पूरा जाल बिछाया और यह सुनिश्चित किया कि राहुल गांधी संसद में बोल ही न सकें। इतना ही नहीं राहुल गांधी द्वारा पूर्व में पूछे गए प्रश्नों को संसद की कार्रवाई से विलोपित कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने सत्याग्रह के बाद भी आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
शहर जिला अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने बताया कि गरीब, मजदूर और किसानों के समर्थन में बोलने की वजह से राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचते हुए उनकी सदस्यता को निरस्त करवा दिया गया। विजयवर्गीय ने भाजपा के इस कृत्य की निंदा करते हुए दावा किया कि कांग्रेस के सत्याग्रह आंदोलन में लोकतंत्र समर्थक तमाम संस्थाओं ने सहयोग किया है, जो आगे भी जारी रहेगा। कांग्रेस के मौन सत्याग्रह को भारतीय

कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी के नेताओ ने भी समर्थन दिया। कांग्रेस नेताओं में राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने के चलते जबर्दस्त आक्रोश है। क्योंकि यह पहला अवसर है जब किसी भी राजनीतिक दल द्वारा साढ़े 3 घंटे के लम्बे अंतराल तक मौन व्रत रखा गया है। कांग्रेस नेता काली पट्टी बांधकर बापू की प्रतिमा के सामने सुबह 11 बजे बैठे थे और दोपहर 2 बजे सत्याग्रह समाप्त किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, हरी विजयवर्गीय,नूरुल हसन नूर, मानसिंह परसोदा, विश्वनाथ तिवारी, सुमेर सिंह गढ़ा, केएल अग्रवाल, नरेन्द्र लाहोटी, सत्यप्रकाश विजयवर्गिय, सीमा यादव, रजनीश शर्मा, दीपेश पाटनी ,मुरारी धाकड़, हेमराज सिसोदिया, पवन रघुवंशी, गोपाल शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।वही अन्य पार्टी के नेताओ में राकेश मिश्रा, पुष्पराग, मनोहर ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!