शाहपुर में “संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित
बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर में शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका अध्यक्ष साधना वीरेन्द्र तिवारी के आदेशानुसार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्र शाहपुर में “संकल्प से समाधान” अभियान का संचालन किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का प्रथम चरण 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में लाभ प्रदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 12 फ़रवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 8 में आंगनवाड़ी भवन में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन (15), दिव्यांग पेंशन 2 , मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना 2 , मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन 1,जन्म प्रमाण पत्र 16 , विवाह प्रमाण पत्र 2 , मृयु प्रमाण पत्र 4 , एवं आयुष्मान कार्ड 2 सहित कुल 44 आवेदन प्राप्त किए गए।
शिविर में उपाध्यक्ष प्रतिनिधी गोपाल चौधरी, पार्षद पवन बडोले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान, विक्की पाटिल एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply