SJ न्यूज़ सोण्डवा तहसील रिपोर्टर मोहसिन मंसूरी की रिपोर्ट
गायत्री जयंती, गंगा दशहरा व महाप्रयाण दिवस पर्व कार्यक्रम सोंडवा तहसील के सभी गायत्री परिजनों ने हर्शोल्लास के साथ मनाया
अलिराजपुर (सोंडवा)-गायत्री जयंती, गंगा दशहरा व महाप्रयाण दिवस पर्व कार्यक्रम सोंडवा तहसील के सभी गायत्री परिजनों ने हर्शोल्लास के साथ मनाया
दिनांक 15 व 16 जून 2024
युग ऋषि परम पूज्य गुरुदेव पं.श्रीराम शर्मा आचार्य जी के सूक्ष्म संरक्षण में गायत्री परिवार सोंडवा के गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला,अट्ठा,ओर बिछोलि तथा,नव चेतना केंद्र सोंडवा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम है:- गायत्री जयंती, गंगा दशहरा, और परम पूज्य गुरुदेव का महाप्रयाण दिवस पर्व मनाया गया है।
दिनांक 15 जून — अखण्ड जप गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला पर सुबह 7बजे से शाम 7 बजे तक ओर गायत्री प्रज्ञा पीठ अट्ठा ओर बीछोली पर प्रातः 6 से सायं 6 बजे तक किया गया जिसमें छकतला पर 15परिजनों ने सहभागिता की जबकि अट्ठा में 26परिजन ओर बिच्छोली में10तथा नव चेतना केंद्र सोंडवा के ग्राम टेमला में 15परिजनों ने सहभागिता की ।
दिनांक 16 जून – प्रातः 8 बजे से गायत्री महायज्ञ, गायत्री जयंती पर्व, संस्कार, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला पर 1 नामकरण संस्कार,1 अन्न प्राशन संस्कार,ओर 1मुंडन संस्कार संपन्न हुआ,जबकि गायत्री प्रज्ञा पीठ अट्ठा पर 1कुंडिय गायत्री यज्ञ,नवचेतना केंद्र सोंडवा के अंतर्गत ग्राम टेमला,सोंडवा, उमरथ, महलगाव आदि स्थानों पर 1 कुंडिय गायत्री महा यज्ञ सम्पन्न किए गए।
सायं 7.30 से- प्रज्ञा गीत, दीपमहायज्ञ, समूह साधना व उद्बबोधन सभी प्रज्ञा संस्थानों पर किया गया।
तहसील सह समन्वयक श्री इंग्लेश तोमर ने बताया कि उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में सोंडवा तहसील के प्रत्येक गायत्री परिजनों ने प्रज्ञा पीठ,नव चेतना केंद्र तथा प्रज्ञा मंडलों के सभी भाई- बहनो ने उपस्थित होकर गायत्री जयंती, गंगा दशहरा ओर गुरुदेव के महा प्रयाण दिवस को बड़े ही हर्शोल्लास के साथ कार्यक्रम में पधार कर, पर्व को सफल बनाया।
Leave a Reply