अजा मोर्चे के कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है-डॉ.कैलाश जाटव
बड़वाह-भारतीय जनता पार्टी की सरकार बंनाने में अनुसूचित जाति वर्ग की अहम भूमिका होती है।अनुसूचित जाति वर्ग के महापुरुषों का सम्मान भाजपा ने किया है ।यह बात कार्यकर्ता व हमारा वर्ग अच्छे से समझता है।हमारा कार्यकर्ता गरीब,मेहनती और स्वाभिमानी है वह कभी बिकता नही विषम परिस्थितियों में भी वह टूटता नही।अजा मोर्चे का कार्यकर्ता पार्टी के लिये समर्पित भाव के साथ काम करता है ।
वह सिर्फ सम्मान चाहता है।यह बात अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर कैलाश जाटव में पार्टी कार्यालय पर मोर्चे के द्वारा आयोजित बैठक के दौरान कही,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की बैठक दोपहर 3 बजे कार्यालय पर संपन्न हुई।बैठक में भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मण काग,नगर मंडल अध्यक्ष गणेश पटेल,लोकसभा सहविस्तारक जितेंद्र सुराणा,जिलाध्यक्ष सुंदर बारसे,अजा मोर्चा लोकसभा प्रभारी विवेक सारसर,विधानसभा प्रभारी डॉ.एन.एस.सोलंकी,सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।डॉक्टर कैलाश जाटव का अजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।ढोल ढमाके के साथ कार्यालय पर लाये। कार्यालय मंत्री राजू सोनी से उनका साफ़ा बांधकर सम्मान किया।इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.भगवान सिटोले,जीतू बाजोरिया,अजा मोर्चे के पांच मंडलों के अध्यक्ष,महामंत्री,जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।जिसमे ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक भालसे,नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठिया,मंडल प्रभारी बीआर साँवले,सनावद मंडल अध्यक्ष अनिकेत बैसवार,ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश बरले,बेड़िया मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पंवार,उपाध्यक्ष प्रेमलाल अंजना,राधेश्याम मकवाने,कन्हैय्यालाल मांसारे,मायाराम मोहे,विशाल बैसवार,पार्षद नरर्सिंग सुरागे,रितिक आदिवाल,गिरधारी कोठिया,पन्नलाल ओछाने,श्याम राजोरे, सरपंच दौलत मांसोरे,सुंदरलाल वर्मा,बीएल बघेल,लखन गड़गोती,मुकेश शर्मा,राजा सोलंकी,कार्यालय प्रभारी गुलवीरसिह भाटिया,रमेश राठौड़,सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी डॉ.एन.एस.सोलंकी ने किया व आभार नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठिया ने माना।
Leave a Reply