वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने ग्राम छकतला में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पशु चिकित्सालय के अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

SJ न्युज जिला ब्यूरो चीफ मुस्तकीम मुगल अलीराजपुर

 

 

*वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने ग्राम छकतला में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पशु चिकित्सालय के अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया*

*मध्यप्रदेश के वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित किया*

 

अलीराजपुर, – मध्यप्रदेश के वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने आज ग्राम छकतला में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पशु चिकित्सालय के अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा उक्त केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों को पशु चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे पशुपालन को संवहनीय आजीविका के रूप में स्थापित करें। गाय भैंस पालन करते हुए दुग्ध उत्पाद करें तथा दुग्ध समिति का निर्माण कर दुग्ध विक्रय करें। उन्होंने कहा पशुपालन कर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा उक्त योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में विकास नजर आता है। क्षेत्र में सड़कों, बिजली, पक्के आवास, योजनाओं के लाभ से क्षेत्रवासियों का जीवन स्तर में बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा शीघ्र ही अम्बाजा ग्रिड के निर्माण से क्षेत्र की बिजली समस्या का निदान होगा। उन्होंने कहा छतकला में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा गरीब के बच्चे पढ़कर आगे बढ़ रहे है। जिले से भी कई वरिष्ठ पदों पर युवाओं का चयन हो रहा है। सीएम राईज स्कूल से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी। नर्मदा जल लाएंगे जिससे क्षेत्र में सिंचाई होगी। उन्होंने कहा वन मेले का आयोजन अलीराजपुर में किया जाएगा, जिसमें जिले में उत्पादित होने वाली वनोपज एवं जडी बूटियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डाॅ. अभय अरविंद बेडेकर ने पषु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में पशु उपचार वाहन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक पशु चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, जनपद पंचायत सोंडवा उपाध्यक्ष श्री विक्रम भयडिया, श्री जयपाल खरत, श्री नरीन भाई सहित क्षेत्र के गणमान्यजन, जनप्रतिनिधिगण, बडी संख्या में ग्रामीणजन, उप संचालक पषु चिकित्सा सेवाएं श्री सोलंकी सहित अन्य स्टाॅफ सदस्यगण उपस्थित थे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!