Sj न्यूज़ एमपी
![](https://i0.wp.com/sjnewsmp.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG_20230324_214532.jpg?resize=716%2C924&ssl=1)
नई दिल्ली | राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई है। सूरत की अदालत ने कल ही उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि मानहानि के मामले में राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने गुरुवार को ही दो साल कैद की सजा सुनाई थी. राहुल गांधी पर 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। जिनके खिलाफ गुजरात के बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस किया था.
![](https://i0.wp.com/sjnewsmp.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230324-WA0120.jpg?resize=657%2C825&ssl=1)
लोकसभा सचिवालय की ओर से इस संबंध में सात लाइन की अधिसूचना जारी की गई। इसमें कहा गया है कि केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सूरत की अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाता है।
Leave a Reply