ग्राम म्याना में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, श्रमिकों को बताए गए कानूनी अधिकार
न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायत म्याना में श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना त्रिपाठी और जिला विधिक सहायता अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी की उपस्थिति रही। शिविर में वंदना त्रिपाठी ने विधिक सेवा सप्ताह मनाने के उद्देश्य, संवैधानिक अधिकारों, समान मजदूरी के सिद्धांत, ई-श्रमिक कार्ड योजना, मजदूरी सन्दाय अधिनियम 1936, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 सहित अन्य श्रम कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल और असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं के लाभों पर भी प्रकाश डाला। जिला विधिक सहायता अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी ने नि:शुल्क विधिक सहायता योजना, श्रमिकों के कानूनी अधिकारों और टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी।
Leave a Reply