गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद में घायल हुई महिला को, डायल-112/100 जवानों ने एफ आर व्ही वाहन से अस्पताल पहुँचाया

मोहन शर्मा म्याना

गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद में घायल हुई महिला को, डायल-112/100 जवानों ने एफ आर व्ही वाहन से अस्पताल पहुँचाया

          गुना के जिले के म्याना थाना क्षेत्र में नारायणपुर गाँव में दो पक्षों के विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 20-07-2025 को सुबह 08:13 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल म्याना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुनील कुशवाहा एवं पायलेट दिलीप मीणा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि गांव में दो पक्षों में विवाद हो जाने से एक महिला ख़ेमी बाई पति पुरुषोत्तम उम्र 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल होने के कारण बेहोश हो गयी थी। डायल-112/100 जवानों ने घायल महिला को एफ आर व्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय गुना में भर्ती कराया। जहाँ घायल महिला को उपचार मिला।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!