पद्मश्री जगदीश जोशीला को शाल श्रीफल से सम्मानित किया
बड़वाह-अखिल निमाड़ लोक परिषद बड़वाह इकाई द्वारा पद्मश्री से सम्मानित जगदीश जोशीला का स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम पूजा गार्डन परिसर मे संपन्न हुआ।कार्यक्रम के प्रारम्भ मे अतिथियों ने लोक माता अहिल्यादेवी के चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम के मुख्यातिथी पद्मश्री जगदीश जोशीला,अध्यक्षता नृत्य सम्राट संजय महाजन ने की,विशेष अतिथि गुरुचरण भाटिया,पुजारी गौड़ सहित अन्य साथी मंचशीन थे। पद्मश्री जगदीश जोशीला ने अपने उदबोदन मे कहा की निमाड़ी बोली हमारी माता है, और इसे बोलने मे हमें परहेज नहीं होना चाहिए।जब तक हम इसे व्यवहार मे नहीं लाएंगे तब तक हमारी निमाड़ी को राज्य भाषा का दर्जा नहीं मिलेगा और यह तभी संभव है। ज़ब तक हम अखिल निमाड़ी लोक परिषद के माध्यम से सदस्यों की संख्या नहीं बढ़ाएंगे।आप सभी से आव्हान करता हूँ की निमाड़ की निमाड़ी बोली को हम सब मिलकर राज्य भाषा बनायेगे तभी मेरा पद्मश्री सम्मान सार्थक होगा।कार्यक्रम मे निमाड़ के गौरव पद्मश्री जगदीश जोशीला को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सामाजिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक एन.एस.सोलंकी,गुरुचरण भाटिया,संजय महाजन,रविन्द्र दूबे,बाबूलाल महाजन सहित अन्य साथियो ने श्री जोशीला जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए,उन्हें निमाड़ का गौरव परिभाषित किया। इस अवसर पर अनिल राठौड़ समीर माहुले,सतवींदर भाटिया,देवेंद्र कर्मा,मुकेश शर्मा,अशोक राठौड़,गजानंद सांवले,टीआर मंगरे,राजा सोलंकी सहित साथीगण मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन संयोजक यशवंत कर्मा ने किया व आभार सह- संयोजक पुजारी गौड़ ने माना।
Leave a Reply