मातृशक्ति ने भारत का मान बढ़ाया ,भारत अपने दुश्मनों को उनके घर ने घुसकर मारता है , बुंदेलखंड के हर खेत को पानी और हर हांथ को काम मिलेगा इसके प्रयास किए जा रहे हैं  –मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

निवाड़ी संवाददाता- मनोज निराला मोबाइल- 9424928092

मातृशक्ति ने भारत का मान बढ़ाया ,भारत अपने दुश्मनों को उनके घर ने घुसकर मारता है , बुंदेलखंड के हर खेत को पानी और हर हांथ को काम मिलेगा इसके प्रयास किए जा रहे हैं  –मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

*मुख्यमंत्री ने अक्षरु माता लोक के निर्माण के लिए 5 करोड़ की राशि देने की कि घोषणा*

*सिमरा से पृथ्वीपुर मार्ग का किया जाएगा दोहरीकरण मुख्यमंत्री ने की घोषणा*

 प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारत की मातृशक्ति भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा है कि देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन में शामिल होकर मैं अभीभूत हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है हम जन्माष्टमी के पर्व पर माता यशोदा मैया को स्मरण करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म कितने कष्टों के बाद वासुदेव और देवकी के आंगन में हुआ। कृष्ण का जीवन बचाने के लिए माता यशोदा ने अपने बच्चे का त्याग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्णा और यशोदा मैया के प्यार को दुनिया समझती है यह हमारे अतीत का गौरवशाली पृष्ठ है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में आयोजित लोक माता देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में बहन बेटियों का सम्मान होता है दुनिया में कहीं भी रक्षाबंधन नहीं मनाया जाता 7 जन्मों तक भाई-बहन का प्यार रहता है इस प्यार की किसी से तुलना नहीं हो सकती। इसलिए सरकार ने तय किया है कि लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन पर 250 रुपए बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि दीपावली से लाडली बहनों को 1500 रुपए दिए जाएंगे और 2028 तक 3000 रुपए लाडली बहनों को दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत हमारी लाडली बहनों को धन देने से नहीं रोक सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार बहनों के विकास के मामले में कोई कसर बाकी रखने वाली नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट में काम करने आने वाली बहनों को मध्य प्रदेश सरकार 5000 रुपए महीना देगी यह सरकार का निर्णय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश हमारे नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकता। भारत दुश्मनों से लड़ने के लिए अपनी सीमा का इंतजार नहीं करता।उनके घर में घुसकर मारने का काम करता है यह बदलते दौर का भारत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान ने पहलगाम में हमारी बहनों के सिंदूर पर हाथ डालने का प्रयास किया। उनका सुहाग उजाड़ने का प्रयास किया जिसका जवाब हमारी सेना ने उनके घर जाकर उन्हें ठिकाने लगाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि भगवान श्री कृष्ण की जहां- जहां लीलाएं हुई हैं उन स्थानों को तीर्थ का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने केन बेतवा नदी जोड़ो कार्यक्रम के संबंध में कहा कि बुंदेलखंड के लोग वीर हैं उनमें वीरता की कमी नहीं है। लेकिन दुर्भाग्य से बुंदेलखंड के लोगों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में गरीबी को दूर करने के लिए नदी जोड़ो अभियान की कल्पना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने की थी। उन्होंने कहा कि केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत हमारी सरकार ने की है जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा की आने वाला समय अब बुंदेलखंड का है। यहां के किसानों के खेतों तक समुचित पानी पहुंचेगा हर हाथ को कम मिलेगा इसके प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में फसलों का उत्पादन ठीक प्रकार से हो। उनकी कीमत भी किसानों को ठीक प्रकार से मिले इसके समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार देश में सबसे ज्यादा 2600 रुपए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार नेद्वारा 350 से ज्यादा संदीपनी विद्यालय प्रदेश में बनाए जा रहे हैं इसी जुलाई के महीने से जिन बच्चों के घर की स्कूल से 7 किलोमीटर से ज्यादा दूरी है। ऐसे सभी बच्चों को साइकिल देने का काम सरकार करने वाली है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को मध्यप्रदेश सरकार लैपटॉप भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार आईटी सेक्टर को भी प्रोत्साहित कर रही है ताकि मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड की अक्षरु माता मंदिर के लोक निर्माण के लिए लगभग 5 करोड़ की राशि देने की मै घोषणा करता हूं। इसी प्रकार सिमरा से पृथ्वीपुर मार्ग के दोहरीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने लगभग 25 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की !मुख्यमंत्री ने कहा कि निवाड़ी जिले में हल्दी,अदरक, लहसुन की खेती करते हैं। इसके लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट का अभाव है जिसके लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के प्रयास किया जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवाड़ी जिले में मछली उत्पादन करने वाले मछुवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।समारोह को केंद्रीय सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक ने भी संबोधित किया।समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी किया।इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता एवं लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, म.प्र. शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह, विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, विधायक जतारा श्री हरिशंकर खटीक, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, पूर्व मंत्री श्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर श्रीमति अनीता सुनील नायक, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ शिशुपाल यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधिकारी डॉ राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!