फिटनेस और स्वस्थ शरीर के लिए कलेक्टर ने की साइकिलिंग
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह आज सुबह कलेक्टर निवास से साइकिल यात्रा कर जिले की तहसील चंदेरी के लिये रवाना हुए। उन्होंने लगभग 60 किलोमीटर की यात्रा साइकिलिंग से पूरी कर चंदेरी पहुंचे।
साइकिलिंग यात्रा कर जिले में पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागृति का संदेश दिया। साइकिल चलाना एक बेहतरीन कसरत है जो आपको सक्रिय रखती है। यह शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ जीवनशैली को आकार देने में मदद कर सकती है।साइकिल चलाने से आपके फिटनेस स्तर और स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
Leave a Reply