मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत राशि का किया गया अंतरण

//निवाड़ी//मनोज निराला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत राशि का किया गया अंतरण

निवाड़ी जिले के 165 लाभान्वित श्रमिकों के खाते में 3 करोड़ 52 लाख रुपये की राशि का अंतरण किया गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धार जिले के उमरबन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत प्रदेश के 27,523 श्रमिक परिवारों को ₹600 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण सिंगल क्लिक कर डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खातें में किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 85 लाख से अधिक किसानों को ₹1704 करोड़ से ज्यादा की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों भूमि पूजन किया।

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में जिला श्रम पदाधिकारी श्री राजेश मिश्रा ने जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय समारोह में सहभागिता की। उन्होंने बताया कि निवाड़ी जिले के 165 लाभान्वित श्रमिकों के खाते में 3 करोड़ 52 लाख रुपये की राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत ब्रम्ह स्वरूप हंस एवं संबंधित अधिकारियों सहित लाभान्वित श्रमिकों के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखा एवं सुना गया।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!