परासिया में भव्य रूप से मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

बुद्धनाथ चौहान छिंदवाड़ा

परासिया में भव्य रूप से मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

परासिया- ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल परासिया द्वारा 30 अप्रेल अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर ब्रम्ह समाज के गौरव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जायेगा, कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने हेतु तिवारी काम्प्लेक्स न्यूटन रोड में बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने की। एकत्रीकरण सायंकाल 04 बजे राममंदिर परिसर परासिया में होगा। समाज के वरिष्ठ जन के साथ समाज के गौरव बढ़ाने वाले प्रबुद्ध जनो का सम्मान किया जायेगा। पूरी साज सज्जा, झाँकी के साथ स्वजातीय बंधु जनों के साथ भगवान की शोभा यात्रा निकाली जायेगी। स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में अध्यक्ष मोहन तिवारी के साथ, किरण शर्मा, मनीष शुक्ला शास्त्री, गौरव बाजपेयी के साथ स्थानीय स्वजन शामिल रहें।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!