चांदामेटा में राममय हुई धर्म नगरी, श्री राम नाम प्रभात फेरी में पहुंच रहे हजारों भक्त
चैत्र नवरात्रि और श्री रामनवमी के पवन पर्व पर चांदामेटा नगरी में राम भक्तों द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और नौ दिवसीय आयोजनों में प्रतिदिन प्रातः पांच बजे श्री सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर से नगर भ्रमण के लिए श्री राम नाम कीर्तन प्रभात फेरी निकलती है।
इस प्रभात फेरी में हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और राम भक्त कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण करते हैं। रैली मार्ग पर भक्तों द्वारा साफ-सफाई, आंगन और सड़कों की लिपाई-पुताई और साज-सज्जा की जाती है। प्रत्येक परिवार द्वारा चलित श्री राम की झांकी की पूजा-पाठ के साथ विभिन्न प्रकार के भंडारे और प्रसाद का वितरण किया जाता है।
आज नवरात्रि के तृतीय दिवस पर प्रभात फेरी श्री सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर पवन पावन धाम से सोनी मोहल्ला, नेहरू वार्ड, भारत झिरिया, उमरिया लाइन होते हुए सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर पर समापन हुआ। नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर प्रभात फेरी सिंह वाहिनी मंदिर से प्रारंभ होकर सामुदायिक भवन,वर्क शॉप, खेड़ापति मंदिर,नीचे लाइन,से चीफ हाउस होते हुए वापस सिंह वाहिनी दुर्गा मंदिर में समापन होगा।
Leave a Reply