अमन वर्मा श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष बने
– मालवा अंचल के जाने माने खोजी पत्रकार अमन वर्मा को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की नव गठित जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश एवं खरगोन जिला अध्यक्ष सदाशिव वर्मा की अनुशंसा पर प्रांतीय कार्यकारी महासचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा जिला इकाई खरगोन के गठन की विधिवत घोषणा की है।युवा पत्रकार अमन वर्मा की कार्यशैली से भ्रष्टाचार विरोधी पत्रकारिता को नई दिशा मिली है।अमन वर्मा द्वारा विगत कुछ वर्षों में कई हैरतअंगेज मामलों को प्रकाशित कर क्षेत्र में पत्रकारिता की धाक जमाई है।अवैध रेत उत्खनन और अवैध शराब के खिलाफ उनकी मुहिम से क्षेत्र में रेत माफियाओं और शराब माफियाओं में खौफ कायम है। अमन वर्मा की नियुक्ति पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष सदाशिव वर्मा , महेश्वर तहसील अध्यक्ष दीपक सिंह तोमर मंडलेश्वर नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष कमलेश सिंह चौहान संरक्षक दुर्गेश राजदीप, जाेजू मर्याडन, विनोद भार्गव, महेन्द्र वर्मा , अश्विन पीपल्दे, सहित पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त किया हैं।
Leave a Reply