तुष्टिकरण और हिन्दू विरोधी कृत्य कांग्रेश के डीएनए में है–दिलीप पाण्डेय
👉निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीदिलीप पाण्डेय जी आज उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा के प्रवास पर थे। भाजपा मंडल अमरपुर एवं इंदवार के कार्यकर्ताओं द्वारा गजरहा में गक्कड़ भर्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे शामिल होकर पाण्डेय जी ने गक्कड़ भर्ता का लुफ्त उठाया। खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री पाण्डेय जी ने कहा कि महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक आध्यात्मिक कार्यक्रम है। जो विश्व की सबसे प्राचीन परंपरा भी है। महाकुंभ लाखो वर्षों से सनातन आस्था का प्रतीक है, कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष इसका मजाक और माख़ौल उड़ा रहे है।महाकुंभ स्नान को लेकर मल्लिकाकार्जुन खड़गे जी का बयान अत्यंत शर्मनाक है। क्या इफ्तार पार्टी और हज यात्रा के लिए भी कांग्रेस पार्टी यही शर्मनाक बयान दे सकती है। हिन्दू विरोध सनातन संस्कृति का विरोध कांग्रेस के डीएनए में है। हिन्दू केवल कांग्रेस का वोट बैंक है। हिन्दुओ का उपयोग कांग्रेश केवल वोट के लिए करती है। काग्रेस तुष्टिकरण और हिन्दू विरोध में पागल हो चुकी है काग्रेसी अपना मानसिक संतुलन खो चुके है। सनातन का बैभव देखकर हिन्दू विरोधियो के सीने में आग लग चुकी है। हिन्दुओ को जातियों में तोड़कर सत्ता की मलाई खाने वाली काग्रेश अब हिन्दुओ के जागरण और एकत्व से पूर्णरूप से बौखला गई है।
श्री पाण्डेय जी ने कहा कि नेहरू से लेकर राहुल तक सबको सनातन परंपरा और संस्कृति से दिक्कत थी। नेहरू जी ने तो सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का विरोध किया था। 1951 में तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस समय सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण के बाद उद्घाटन किया गया था। राजेंद्र बाबू को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को इस बात की जानकारी मिली। जवाहर लाल नेहरू नहीं चाहते थे कि राष्ट्रपति के रूप में राजेंद्र प्रसाद इस तरह के किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लें। उन्होंने राजेंद्र बाबू को इस कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया।आदरणीय राजेंद्र बाबू ने नेहरू की बात को दरकिनार करते हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। राजेंद्र बाबू ने नेहरू की आपत्ति का जवाब देते हुए कहा था कि मैं अपने धर्म में विश्वास करता हूं और अपने आप को इससे अलग नहीं कर सकता। अंग्रेजो की बनाई पार्टी काग्रेश हिन्दु आस्था और सनातन संस्कृति की धुर विरोधी है।
श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण न हो इस हेतु काग्रेश ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। जगतपिता जगदीश्वर प्रभुश्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाने का कार्य काग्रेश ने किया था। श्रीराम लला को काल्पनिक कहना रामसेतु को तोड़ने का असफल दुस्साहस काग्रेश ने किया था। काग्रेस नेता कपिल सिब्बल राम मंदिर प्रकरण में विरोधी पक्ष के पक्षकार थे। राम मंदिर प्रकरण को लटकाने में इनका अहम योगदान था। काग्रेस चाहती थी कि जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण न हो इस लिए झूठे भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किये जा रहे थे। रामजी का विरोध काग्रेश के चरित्र में है। माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीमोदी जी ने मंदिर निर्माण हेतु ततपरता दिखाई। ज्ञात है कि मोदी जी ने मंदिर निर्माण हेतु आडवाणी जी सहित तमाम रामभक्तों के साथ आंदोलन भी किया था। दिव्य मंदिर निर्माण हेतु ट्रस्ट बना समर्पण निधि लेने हेतु राष्ट्रवादी कार्यकर्ता घर घर गए इस पुनीत कार्य मे भी विपक्ष ने तरह तरह के झूठे आरोप लगाए।आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने राम मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। प्रभु कृपा से जन्मभूमि पर दिव्य भव्य गगनचुंबी स्वर्ग से सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ। पूज्य संतो ने प्राणप्रतिष्ठा की तिथि निकाली ट्रस्ट ने सबको कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया किन्तु राम विरोध में अंधी हो चुकी काग्रेश ने निमंत्रण ठुकरा कर अपनी दूसित मानसिकता का पुनः परिचय दिया था।काग्रेश का यह राम विरोधी कृत्य देश वासियों को सदैव याद रहेगा। सनातन परंपरा पर उंगली उठाना हिन्दुओ को नीचा दिखाना हिन्दू धर्म का अपमान करना काग्रेश कि पुरानी आदत ही है। राहुल एंड कंपनी लगातार सनातन आस्था पर अनर्गल प्रलाप कर रहे है। राहुल ने तो सदन में हिन्दुओ को हिंसक कहा था। काग्रेश सत्ता में रहते हिन्दू आतंकवाद जैसी झूठी थ्योरी गढ़ने का कार्य किया था। चिदम्बरम ,सिंदे आदि ने भगवा आतंकवाद सब्द गढ़ा। साधु संतों को झूठा फसाया गया पता नही हिन्दुओ से इतनी नफरत क्यों करती है काग्रेश। खड़गे जी महाकुम्भ पर उंगली उठाने में आपको तनिक भी लज्जा नही आई क्या। जब काग्रेश हज सब्सिडी देती थी तो क्या उससे देश का भला होता था। जब काग्रेश इफ्तार पार्टी करती थी उससे देश को क्या लाभ होता था। खड़गे जी बताइए कांग्रेशी नेता मजार पर चादर चढ़ाते है उससे देश को क्या लाभ होता है। अब हिन्दू जाग चुका है। जातियों की दीवारों को तोड़ चुका है एकत्व के सूत्र में बंध चुका है। हिन्दुओ का जागरण ही काग्रेश का पतन होगा। हिन्दुओ का एकत्व देख पागल हुई काग्रेश अनाप सनाप बयान बाजी कर रही है।
महाकुंभ 2025 में अभी तक लगभग 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। सनातन संस्कृति का बैभव देख पूरी दुनिया आकर्षित हो रही है। विश्व भर के नामी लोग त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे है। दुनिया के कोने कोने से भक्तों का प्रयागराज आना हो रहा है। सनातन का उत्कर्ष काग्रेश से देखा नही जा रहा यही कारण है कि विपक्षी अनर्गल तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे है।
Leave a Reply