देश के विकास में सहभागी है,बाबा साहब का संविधान-आशुतोष अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन सविधान गौरव दिवस का हुआ भव्य समापन
रानी दुर्गावती भवन में संविधान गौरव दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर समापन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री मनीषा सिंह के अलावा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल,बांधवगढ विद्यायक शिवनारायण सिंह,पूर्व अध्यक्ष दिलीप पांडेय,पूर्व अध्यक्ष अरविंद बंसल,पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा,पूर्व अध्यक्ष मनीष सिंह,पूर्व अध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी,कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह,दीपक छतवानी,शम्भू खट्टर,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह,धनुषधारी सिंह,दिनेश पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु भारती,विनय मिश्र,संजय तिवारी,सुमित गौतम सहित भाजपा कार्यकर्ता एवम सभी मंडल अध्यक्ष एवम कार्यकर्ता समेत जिले भर से आये कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम से पूर्व सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर सभी कार्यकर्ता पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।ततपश्चात रानी दुर्गावती भवन में
अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत विचार संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।जिसमे मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और कहा कि बाबा साहब किसी एक समाज के नही थे,बल्कि सर्व समाज को ध्यान में रखकर संविधान की रचना की थी।जिस संविधान के सिद्धान्तों से देश की सबसे बडी पार्टी भाजपा आज समाज के सबसे अंतिम छोर के व्यक्ति को आगे लाने का प्रयास कर रही है।कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा बाबा साहब के बनाये सिद्धांतों का पालन करते हुए देश के विकास में सहभागी बन रही है,जबकि अन्य दलों ने सरकार में रहकर बाबा साहब के संविधान को पूरी तरह भूला दिया था,और उनके बनाये गए सिद्धांतो की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया था।बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि 16 अप्रैल 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जन्मस्थली जाकर बाबा साहब के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है,इसी वजह से देश निरन्तर दूसरे देशों की तुलना में प्रगति पथ पर निरन्तर अग्रसर है।
*देश का गौरव है समानता अधिकार*
अंत मे मुख्य अतिथि एवम जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने जो देश को समानता का अधिकार दिया है,वो सदैव हम देश वासियों के लिए गौरव का विषय रहेगा।आज हम संविधान का 75 वा वर्ष मना रहे है,जिसमे अधिकांश कांग्रेस शासित सरकार रही है,इन वर्षों में कांग्रेस ने संविधान का सिर्फ मज़ाक बनाया है,आज भाजपा संविधान के अनुरूप चल रही है।
Leave a Reply