श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष गुर्जर चयनित आगर-मालवा. मध्य प्रदेश श्रमजीवी
पत्रकार संघ ने आगर जिला अध्यक्ष पद पर अशोक गुर्जर की सातवीं बार नियुक्ति की गई। अध्यक्ष पद पर जिला इकाई आगर मालवा नियुक्त होने पर पत्रकारों एवं संगठन के प्रदेश सचिव अशोक नाहर व संगठन के प्रदेश महासचिव कार्यवाहक सत्यनारायण वैष्णव प्रदेश कारीगरी सदस्य प्रेम नारायण सोनी ने इसका हर्ष व्यक्त कर प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया का आभार व्यक्त कर गुर्जर का स्वागत किया और जानकारी दी कि अशोक गुर्जर को यह पद सातवीं बार प्राप्त होने का गौरव प्राप्त हुआ। वहीं पत्रकारों के साथ-साथ शहर के नागरिकों ने भी अशोक गुर्जर का मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस पर अशोक गुर्जर ने सभी संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद प्रेषित किया।
Leave a Reply