नगर भाजपा उमरिया द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा हर घर और सार्वजिक स्थानों के साथ प्रतिष्ठानों में तिरंगा ध्वज लगाने की नगर भाजपा ने की अपील

संजय तिवारी उमरिया

नगर भाजपा उमरिया द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा हर घर और सार्वजिक स्थानों के साथ प्रतिष्ठानों में तिरंगा ध्वज लगाने की नगर भाजपा ने की अपील

*उमरिया- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर भारत की आन बान शान तिरंगा सारी दुनिया और देश मे लहरा रहा है, देश के प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार नगर भाजपा उमरिया के अध्यक्ष नीरज चंदानी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा अभियान को लेकर आज स्थानीय अंबेडकर चौक स्टेशन रोड से नगर भाजपा उमरिया द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जो पुराने बस स्टैंड से होकर जयस्तंभ चौक से होते हुए गांधी चौक में संपन्न हुई।*

     *जहाँ देश एवं पूरे प्रदेश में हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है उसी कड़ी में उमरिया नगर में हर घर तिरंगा अभियान को स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हर घर में तिरंगा फहराया जाए उसकी अपील हर घर और सार्वजिक स्थानों के साथ प्रतिष्ठानों में तिरंगा ध्वज लगाते हुए सभी से तिरंगा ध्वज लगाने का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निवेदन किया जा रहा है। और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस अभियान में अधिक से अधिक युवाओं, बुजुर्गों माताओं बहनों तथा समाज को सहभागी बनने की नगर भाजपा द्वारा अपील की जा रही है। जिससे हर घर तिरंगा फहरे और देशभक्ति का जज्बा पैदा हो, और तिरंगा यात्रा के दौरान युद्ध स्मारकों वीर बलिदानियों और महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा का समापन गांधी चौक उमरिया में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता के जयकारो के साथ राष्ट्रगान गाकर समापन किया गया।*

      *इस दौरान हर-घर तिरंगा अभियान के बांधवगढ़ विधानसभा के विधायक शिव नारायण सिंह तिरंगा यात्रा के जिला प्रभारी धनुषधारी सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा जिला महामंत्री दीपक छतवानी जिला उपाध्यक्ष सुमित गौतम नगर मंडल अध्यक्ष नीरज चंदानी वरिष्ठ नेता कैलाश द्विवेदी दिवाकर सिंह चंदेल देवेंद्र तिवारी सुशील प्रजापति हिमांशु दुबे उमा महोबिया रानी बर्मन सविता सोंधिया मालती विश्वकर्मा रामाधार चौधरी सुनील बर्मन अतुल जैन आशुतोष तिवारी संजय तिवारी आशीष राय विक्रम सिंह राकेश दर्दवंशी देवा स्वामी शैलेंद्र सिंह पारस खटीक पुष्पेंद्र सिंह चंदेल अतुल रजक शिवम असाटी अपूर्व जैन अखण्ड सिंह आयुष पाठक आलोक पांडे नितिन बसानी अमित दुबे सचिन पांडे अजय गुप्ता मंगल सिंह गोविंद सिंह सोलंकी विनोद बर्मन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।* उमरिया से एस जे न्यूज़ के लिए संजय तिवारी की रिपोर्ट

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!