बच्चों को दी जा रही आध्यात्म और संस्कारों की शिक्षा

लोकेंद्र सिंह परमार टीकमगढ़

बच्चों को दी जा रही आध्यात्म और संस्कारों की शिक्षा

टीकमगढ़। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को धर्म शास्त्रों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संस्कार कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शहर के हवेली रोड स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में शाम 5 से 6 बजे तक संस्कार कक्षा चल रही है। शनिवार को बच्चों को आध्यात्मिक और धार्मिक पर्यटन स्थल ओरछा के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। संस्कार कक्षा की आयोजक महिला सदस्यों ने बताया कि 22 अप्रैल से 2 मई तक 10 दिवसीय कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 5 से 15 वर्ष आयु के बच्चों को शामिल किया गया है। शिविर में 53 बच्चे शामिल हुए। आयोजन समिति की सदस्य रश्मि शुक्ला ने बताया कि 10 दिवसीय संस्कार कक्षा के दौरान बच्चों को धर्म शास्त्रों की जानकारी दी जा रही है। जिसमें रामायण, गीता, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के महत्व के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा गायत्री मंत्र का सही उच्चारण, दैनिक पूजा पाठ की विधि और गौ सेवा के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। आयोजन समिति की सदस्य पूनम जायसवाल ने बताया कि 2 मई तक हर दिन शाम 5 से 6 बजे तक संस्कार कक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ताओं का यह पहला प्रयास है। 2 मई के बाद आगामी शिविर आयोजित करने के लिए रूपरेखा तय की जाएगी। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष अर्चना पांडे, संरक्षक पूनम जायसवाल, अभ्या जैन, नीतू द्विवेदी, मनीषा जैन, सोनाली जैन सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!