छतरपुर यातायात पुलिस ,श्रीराम नवमी शोभा यात्रा मार्ग व्यवस्था
दिनाँक :- 17/04/2023
समय :- लगभग दोपहर 1 बजे से रात्रि 10 बजे तक
*अनुरोध :- आम जन आवागमन हेतु शोभायात्रा के मार्ग को ना चुने*
*श्री राम नवमी शोभायात्रा का मार्ग नक्शे में लाल तीर के निशान से दिशा दर्शित की गई हैl*
> रामलीला मैदान से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर गांधी चौक से होते हुए कोतवाली होकर महल तिराहा से गुजरते हुए छत्रसाल चौराहा आएगी।
> पन्ना रोड सागर रोड की झांकियां छत्रसाल चौराहे में एकत्रित होगी।
> छत्रसाल चौराहे से एकत्रित सभी झांकियां आकाशवाणी तिराहे से होते हुए बस स्टैंड तरफ प्रस्थान करेंगे।
> बस स्टैंड से फव्वारा चौक होते हुए हटवारा बाजार पुनः गांधी चौक से रामलीला मैदान तरफ टर्निंग करेंगे।
यहीं समापन होगा शोभा यात्रा का।
शोभायात्रा के दौरान इस मार्ग का उपयोग, आवागमन हेतु ना करें।
अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे आप असुविधा से बच सकें।
*भारी वाहनों की छतरपुर नगर में सुबह 10:00 से शोभायात्रा समापन तक पूर्णतः नो एंट्री रहेगी।*
साथ ही शोभा यात्रा में सम्मिलित समिति एवं सदस्यों, नगर वासियों से अनुरोध है कि आकस्मिक सेवा जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन, एवं उपचार हेतु जाने वालों को पासिंग हेतु प्राथमिकता देंगे।
Leave a Reply