बेगमगंज से मुकेश पाटकर की रिपोर्ट
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया


बेगमगंज। शुक्रवार को दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई,

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने एक-एक करके पंडित दीनदयाल के चित्र पर मलार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सच्चे अर्थों में युगपुरुष थे। उनका व्यक्तित्व राष्ट्रीय चिंतन, उच्च विचारों व मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण
था इसके बाद जिला उपाध्यक्ष राकेश भार्गव ने उपाध्याय जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को ब्रज के मथुरा जिले के छोटे से गांव नगला चंद्रभान में हुआ था। आजादी से पहले और आजादी के बाद भी उन्होंने अपने लेखन कार्य और सामाजिक कार्यों से जनता की सेवा की। राष्ट्रीय जनसंघ से जुड़ने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय एकता को अपना मिशन बना लिया। 11 फरवरी 1968 को भारतीय जनसंघ को अपने राजनीतिक इतिहास का सबसे गहरा आघात सहना पड़ा था। जब उसके नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हत्या कर दी गई। इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी नपा. अध्यक्ष संदीप लोधी नपा. उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, ओपी दुबे, भगवान सिंह लोधी, प्रभू सेन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शहादत अली डॉ रवि शर्मा, डॉक्टर जितेंद्र सिंह तोमर, पार्षद अजय जाट, महेश साहू, गुलाब रजक, लोकराज सिंह ठाकुर, राजीव दुवे, ब्रजेश लोधी, रवि राज, सत्यजीत दुबे, प्रीतम गौर सरपंच, अमर सिंह शाक्य, परषोत्तम कुशवाहा, शुभम दुबे, गोलू कुड़रिया, विनोद कुशवाहा, मीडिया संयोजक राजकुमार साहू, आकाश कुशवाहा एवं समस्त पार्षद गण एवं कार्यकर्ता गण आदि उपस्थित रहे।










Leave a Reply