मोहन शर्मा Sj न्यूज़ एमपी गुना
![](https://i0.wp.com/sjnewsmp.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG_20230311_145546.jpg?resize=616%2C928&ssl=1)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मान. श्री राहुल गांधी जी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं महा घोटालों से संबंधित आवाज उठाने पर लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है, भारतीय लोकतंत्र की हत्या की जा रही है । राहुल गांधी जी आमजनता के लिए और इस देश के लिए लगातार सड़क से संसद तक लड़ रहे है, लोकतंत्र को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे है।
![](https://i0.wp.com/sjnewsmp.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230325-WA0288.jpg?resize=819%2C1024&ssl=1)
अ.भा. कांग्रेस कमेटी के महासचिव मान श्री के.सी. वेणुगोपाल जी एवं मध्यप्रदेश प्रभारी मान. श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी ने निर्देशित किया है कि सभी जिला कांग्रेस कमेटियां जिला स्तर पर कल रविवार दिनांक 26 मार्च, 2023 को गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित करें। कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु जिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधानसभ 2018 एवं लोकसभा 2019 प्रत्याशी, अभा कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि मोर्चा संगठन विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करें ।
Leave a Reply