दूसरे दिन भी लगातार विधायक राम दांगोरे ने अधिकारियों के साथ फसलो का जायजा लिया,कल जारी करेंगे हेल्पलाइन नम्बर

शेख आसिफ Sj न्यूज़ एमपी खंडवा

दूसरे दिन भी लगातार विधायक राम दांगोरे ने अधिकारियों के साथ फसलो का जायजा लिया।*

पंधाना की रेशम बाई को 10000 की आर्थिक मदद दी*

पंधाना विधानसभा के किसानों के लिए विधायक राम दांगोरे कल जारी करेंगे हेल्पलाइन नम्बर*
आज दूसरे दिन भी पंधाना विधायक राम दांगोरे लगातार किसानों ले खेतो में अधिकारियों को लेकर जा रहे है और किसानों को ढांढस बांध रहे है। आज पंधाना, रुस्तमपुरऔर बलखड़ घाटी के किसानों के खेतों में गए। जहाँ किसान रेशम बाई विधायक के सामने रो पड़ी विधायक ने रेशम बाई को ढांढस बंधाया और 10000 कि राशि स्वेच्छानुदान से देने को कहा और फसल का तत्काल सर्वे कराया मौके पर तहसीलदार आर आई पटवारी और हार्टिकल्चर के अधिकारी मौजूद रहे।
विधायक राम दांगोरे ने कहा ओला वृष्टि से प्याज की जावली टूट गयी है। पपीते के पत्तो में छेद हो गए है। अरबी के भी पत्तो में छेद हो गए है,तरबूज की बेलाये टूट गयी है जिससे तरबूज सड़ने लग गए है। जावली पत्तो बेलाओ को क्षति पहुचने से फसल को पहुचने वाले पोषक तत्व फल तक नही पहुच पा रहे है जिससे फसल में सड़न लगने लगे गयी है अरबी की ग्रोथ रुक गयी है। मक्का में ऊपरी फूल टूट जाने से भुट्टे में दाने नही आएंगे।गेंहू और चने भी नीचे गिर गए है जिससे वे अंकुरित हो जाएंगे। रेशम बाई के आशु देख भावुक हू। अभी उन्हें 10,000 की राशि स्वेच्छानुदान से दे रहा हु।
कल किसानों के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी करूँगा जिससे कि किसी किसान की फसल का सर्वे न हुआ हो तो वो शिकायत कर सकते है जिससे कि उनकी फसल का भी सर्वे हो जाएगा। विधायक के साथ देवेंद्र मोदी,रुस्तमपुर सरपंच शांतिलाल भील, पंधाना मंडल महामंत्री फकीरचंद कुशवाहा,जागेश्वर कुशवाह,लखन बलखड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!