शाहपुर में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई …
शाहपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुरहानपुर ग्रामीण रविंद्र महाजन सहित रामभाऊ लांडे,इंद्रसेन देशमुख, किशोर देशमुख,शैलेन्द्र इंगले, नितिन इंगले, राजेंद्र गावंडे, प्रकाश यावतकर, किसन सावकरे,समाधान महेश्री, आकाश सोनवणे,मोहन यावतकर,हिरामन निभोरे,किशोर सावकारे सहित अनेक गणमान्य एवं समाजजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर
रविंद्र महाजन ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को ऊँच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता का मार्ग दिखाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
Leave a Reply