तेज बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलें तबाह बुरहानपुर जिले में गेहूं, चना, मक्का और प्याज की फसलों को भारी नुकसान-कांग्रेस नेताओं ने किया दौरा, मुआवजे की मांग तेज…

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश), प्रतिनिधि

तेज बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलें तबाह बुरहानपुर जिले में गेहूं, चना, मक्का और प्याज की फसलों को भारी नुकसान-कांग्रेस नेताओं ने किया दौरा, मुआवजे की मांग तेज…

जिले में विगत दिनों अचानक बदले मौसम ने किसानों की कमर तोड़ दी है। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने रबी फसलों को व्यापक नुकसान पहुँचाया है। किसानों के अनुसार गेहूं, चना, मक्का, प्याज सहित अन्य खड़ी फसलें कई क्षेत्रों में पूरी तरह धराशायी हो गईं। कुछ ही मिनटों में खेतों में लहलहाती फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया।

ग्रामीण इलाकों में अनेक खेतों में फसलें गिर जाने और दानों के झड़ने से पैदावार पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। किसानों का कहना है कि इस समय फसल कटाई के करीब थी, ऐसे में यह नुकसान सीधे उनकी आय पर चोट है। पहले से कर्ज और बढ़ती लागत से जूझ रहे किसानों के सामने अब आर्थिक संकट गहराता नजर आ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने लिया हाल-चाल

प्राकृतिक आपदा के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं ने प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेतों में जाकर फसल क्षति का जायजा लिया और किसानों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान किशोर देशमुख, हंसराज पाटिल, नितिन इंगले, राजेंद्र गावंडे, भगवान पाटिल (किसान दापोरा) तथा सुनील जैसवाल (किसान चापोरा) सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेता इंद्रसेन देधमुख ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को आर्थिक रूप से तोड़ दिया है। खेती की लागत निकालना और पुराने ऋण चुकाना अब बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा विशेष कृषि राहत पैकेज की घोषणा की जाए।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!