जया एकादशी पर स्वामी शांति प्रकाश आश्रम प्रमुख सखीसाई रमेश प्रकाश महाराज द्वारा किए गए कंबल वितरण
खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित आस्था केंद्र स्वामी शांति प्रकाश आश्रम में जया एकादशी पर प्रमुख सखीसाई रमेश प्रकाश महाराज जी के सानिध्य में प्रेम प्रकाशी जनों को नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव की मौजूदगी में कम्बल वितरण किये गये। यह जानकारी देते हुए आश्रम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि इन दिनों संपूर्ण भारत शीत लहर की आगोश में डूबा हुआ है और इसी के मददे नजर आरती, अरदास एवं पल्लव पश्चात भव्य रूप से सखी साई रमेश प्रकाश महाराज व्दारा नगर की प्रथम नागरिक महापौर अमृता अमर यादव की उपस्थिति में अनेक श्रद्धालुओं को कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर सखी साई द्वारा कारगिल से प्राप्त कैप एवं शाल श्रीफल भेंट कर महापौर का स्वागत पश्चात अनेक श्रद्धालुओं को कंबलों का वितरण किया गया।। वही उपस्थितों पर संत्सग प्रवचनों के माध्यम से अमृतवाणी वर्षा करते हुए कहा कि माघ शुक्ल एकादशी, जिसे जया एकादशी कहा जाता है, भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत, पूजा और दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान शत्रुओं पर विजय, सुख-समृद्धि, पापों से मुक्ति और मोक्ष प्रदान करता है, और यह अन्य समय की तुलना में तीन गुना फलदायी होता है। इस दिन हमें अन्न, पीली वस्तुएं, धी, तिल, कंबल और गर्म कपड़े दान करना चाहिएं। इस अवसर पर किशोर पिंजानी, नारायण चावला, मनीष पिंजानी, किशन चंद कोटवानी, निर्मल मंगवानी, रवि पिंजानी, कमलेश हिरानी, सुनील गोस्वामी, अमीत जैसवानी, भगत महेश उदासी, माता बहनों आदि सहित बडी संख्या में श्रध्दालु उपस्थित थे।
Leave a Reply