नगर परिषद शाहपुर में महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई एवं मद्य निषेध संकल्प दिवस मनाया
नगर परिषद शाहपुर में 30 जनवरी 2026 को शासन निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जिला बुरहानपुर के पत्र क्रमांक/नशाबंदी/1/768227/2026 दिनांक 28/01/2026 अनुसार 30 जनवरी 2026 को “मद्य निषेध संकल्प दिवस” महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई एवं भारत के स्वतंत्रता के शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया । इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी, परिषद् पदाधिकारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधीजी के फोटो का पूजन कर मद्य निषेध शपथ एवं संकल्प लिया ! इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मद्यपान की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकना और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना तथा भारत के स्वतंत्रता के शहीदों को श्रद्धांजलि देना है !
कार्यक्रम की मुख्य बातें:
– परिषद् पदाधिकारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मद्य निषेध “नशा न करेंगे, न करने देंगे” की शपथ ली ।
– मद्य निषेध के स्लोगन से नशा न करने का संदेश दिया
– मौन के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
कार्यक्रम का उद्देश्य:
– समाज में मद्यपान की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकना।
– लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना।
– नशा मुक्त समाज का निर्माण करना
– भारत के स्वतंत्रता शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना।
– उनके बलिदान को याद करना और उनके सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लेना।
अस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रतिनिधी श्री गोपाल चैधरी, पार्षद श्री अशोक निकम, श्री कैलाश असेरकर, श्री अरूण चौधरी, शेख साकिर, शेख ताजुद्दीन, पवन बड़ोले, पार्षद प्रतिनिधी श्री विजय दौड़े, श्री विनोद चौधरी, श्री मुकेश बुनगाल गणमान्य नागरिक आकाश राखोंड़े, रवि जैन, उमेश महेश्री मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान, मुख्य लिपिक श्री जगन्नाथ महाजन, रतनसिंह रावत, ईश्वर वरखेडे, अभिषेक जवरे, बोंदरसिंग डावर, चेतन महाजन, वसंत महाजन, राजू महाजन एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थे !
Leave a Reply