बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर द्वारा महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
शांति और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम माननीय जीतू पटवारी जी एवं रविन्द्र महाजन (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ग्रामीण) के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
रामभाऊ लांडे, इंद्रसेन देशमुख , पार्षद किशोर देशमुख , शैलेंद्र इंगले, हंसराज पाटील , मुरलीधर महाजन,आरती लांडे, प्रमोद आमोदे, पंकज राउत, नितिन इंगले ,राजेन्द्र गावंडे, किशोर खांडवेकर, नासिर कुरेशी, मनीष महाजन , कैलाश असेरकर , मुकेश बुनगाड , सुभाषं अवसरमल , प्रकाश यावतकर रविन्द्र बाविस्कर एवं किशोर चौधरी सहित शाहपुर ब्लॉक के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
Leave a Reply