विश्व शांति एवं राष्ट्र कल्याण के लिए की प्रार्थना
बुरहानपुर अखिल भारतीय श्री स्वामी समर्थ केंद्र दिंडोरी प्रणीत सेवा मार्ग के तहत मध्य प्रदेश राज्य के महिला प्रचार प्रमुख अधिवक्ता प्रीति ताई पाटिल के मार्गदर्शन से बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर एवं सुभाष हायर सेकेंडरी स्कुल में छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश जयंती के उपलक्ष में गणपती अथर्व शीर्ष का पठन किया गया । गणेश जी बुध्दि की देवता हैं जिनसे छात्रों ने बुध्दि एवं बल की कामना की नियमित अथर्वशीर्ष का पाठ करने से बुध्दि एवं धन,सफलता प्राप्त होती हैं नकारात्मकता और बाधाओं को दूर करके मन को एकाग्रता और आत्मविश्वास प्रदान करता हैं व्यापार और परीक्षा में सफलता प्राप्त होती हैं इसी प्रकार ब्रह्मपुर के संजय नगर के श्री स्वामी समर्थ केंद्र में हल्दी कुमकुम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ का पठन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला सेवेकरीओ ने मकर संक्रांती के उपलक्ष में एकत्रित होकर मकर संक्रांती की एक दुसरे को शुभकामनाएं देकर हल्दी कुमकुम कर तिल गुड बांटा तथा आपसी सौहार्द और और सामाजिक एकता एवं भक्ति का संदेश दिया । अंत में विश्व शांति एवं राष्ट्र की कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।
Leave a Reply