म्याना में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल कार्यक्रम

मोहन शर्मा म्याना

म्याना में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय खेल कार्यक्रम

म्याना में दिनांक 20 जनवरी 2026 को ब्लॉक स्तरीय खेल कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत केंद्र गुना के तत्वधान तथा मुस्कान महिला मंडल म्याना द्वारा आयोजित किया गया ये कार्यक्रम म्याना के दिव्यांश पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल में संपन्न हुआ जिसमें दौड़,गोला फेंक,रस्सा कसी,बॉलीबॉल,आदि खेलों का आयोजन किया जिसके विजेता,उपविजेता,प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बमौरी विधान सभा के विधायक ऋषि अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि के रूप में म्याना हायर सेकेंड्री प्राचार्य प्रणवीर सिंह चौहान रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल सिंह राजपूत प्राचार्य दिव्यांश पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल म्याना द्वारा की गई ,सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा मा सरस्वती,भारत माता के चित्र पर मालार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके हुई ,इसके बाद मुस्कान महिला मंडल के संयोजक राजेश शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प मालाओं द्वारा स्वागत किया साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इसके बाद खेल प्रतियोगियों की शुरुआत हुई ,प्रतियोगियों ने खेल प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और खेल भावना के साथ खेल खेला गया अंत में खेल संपत्ति उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए अंत में आभार यश शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया ,इस अवसर पर मुकेश जाटव पूर्व जिला मंत्री भाजपा,दीपक नामवेद,अनूप भदौरिया,बृजेंद्र सिंह, मुकेश कुशवाह,भूरा खान,मुस्कान शर्मा,मनोरमा शर्मा,मधुरी जैन,मधु शर्मा, के साथ साथ विद्यालय स्टाफ एवं अनेक छात्र/छात्रा मौजूद रहे

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!