टेमला स्कूल पहुँची जनपद पंचायत अध्यक्ष शीला वसावे, बच्चों को किया प्रेरित

राजू गायकवाड की खबर

टेमला स्कूल पहुँची जनपद पंचायत अध्यक्ष शीला वसावे, बच्चों को किया प्रेरित

*खेतिया पानसेमल से******?

खेतिया पानसेमल से एक अहम खबर सामने आई है, जहाँ ग्राम टेमला स्थित शासकीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद कर शिक्षा का महत्व बताया गया।

आज जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे ने ग्राम टेमला के शासकीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष बच्चों के बीच बैठीं और आत्मीय चर्चा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है।

श्रीमती शीला विनोद वसावे ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इस अवसर पर बच्चों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद वसावे, ग्राम सरपंच किना बाई फाड़िया भोसले तथा युवा नेता रवि भोसले भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

*खेतिया पानसेमल से राजु गायकवाड़ की रिपोर्ट।*✍️🖋️

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!