पटपडा में गूंजा जय श्री राम, हिंदू एकता का दिखा शक्ति प्रदर्शन

बुद्धनाथ चौहान छिंदवाड़ा

पटपडा में गूंजा जय श्री राम, हिंदू एकता का दिखा शक्ति प्रदर्शन

परासिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटपडा में 19 जनवरी 2026 दिन सोमवार को विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें सभी क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी सनातनी भाई-बहनों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। बड़े गर्व की बात है कि अयोध्या में भगवान राम लला विराजमान होने के बाद हर मंडल क्षेत्र में विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ है। इस अवसर पर हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के लिए सभी एकजुट हुए। भगवान राम की विचारधारा को अपनाते हुए, सभी हिंदू भाई-बहनों ने एकजुट होकर समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना को बढ़ावा दिया है।

पटपडा क्षेत्र के दर्जनों ग्राम के लोग इस विशाल हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महंत शंकरानंद महाराज नागपुर,राम शंकर भारद्वाज,स्वदेशी जागरण मंच विभाग संयोजक छिंदवाड़ा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सताप शाह उइके,विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति प्रांत सेवा प्रमुख श्रीमती किरण शर्मा, गुरु गोरखनाथ धाम की महंत पुजारी बुद्धनाथ,विक्की चौहान,सुनील चंद्रवंशी, मिथुन वंशकार बबलू चंद्रवंशी, सुरेश यदुवंशी,ज्वाला प्रसाद सूर्यवंशी,सुरेश यादव, बिक्लेश बंदेवार,राकेश बेलवंशी,वीरेंद्र शर्मा अंकुश जैसवाल सहित बड़ी संख्या में सनातनी उपस्थित रहे।

आप सपरिवार सादर आमंत्रित थे। इस अवसर पर हमारे संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आपकी उपस्थिति आयोजन की शोभा बढ़ाई और हिंदू समाज में नई ऊर्जा का संचार किया।

आयोजक:

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति पटपडा

बाजार चौक,पटपडा

19 जनवरी 2026

सार्वजनिक रूप से विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर लोगों में भारी उत्साहित नजर आए क्षेत्रवासी।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!