रिंगनोद में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, जुलूस व भजन-प्रसाद के साथ मनाया गया उत्सव
रिंगनोद नगर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। सम्मेलन के उपलक्ष्य में योग माया मंदिर से आईजी कॉलोनी तक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान धार्मिक नारों और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस चौकी रिंगनोद के चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भहिढ़िया के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया। पुलिस टीम की सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम पूरी तरह सुव्यवस्थित रहा।
जुलूस के समापन के पश्चात भारत माता की आरती व पूजन किया गया। इसके बाद आसपास के करीब पांच से छह गांवों से आए हिंदू समाज के लोगों ने भजन-कीर्तन में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर उत्सव मनाया। सम्मेलन में सामाजिक एकता और धार्मिक चेतना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं समाजजनों ने संतोष व्यक्त किया।
Leave a Reply