खरगोन पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के ठिकाने पर दी दबिशपुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की संचालक महिला व एक पुरुष को किया गिरफ्तार
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में अवैध गतिविधियों एवं इन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर अंकुश लगाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना बड़वाह की पुलिस टीम के द्वारा डालुका मार्केट में किराये के कमरे में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के ठिकाने पर दबिश देकर कार्यवाही की गई है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 18.01.2026 को थाना बड़वाह पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, डालुका मार्केट में किराये के कमरे में अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है । सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक श्री बलरामसिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया एवं टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर रवाना किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के अनुसार डालुका मार्केट में किराये के कमरे पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ दबिश दी गई जिसमे पुलिस टीम को मौके पर किराये के कमरे में सनावद की रहने वाली 01 महिला संचालक, 02 पश्चिम बंगाल से आई हुई महिलायें एवं बेड़िया निवासी 01 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले ।
पुलिस टीम को मौके पर मिली आपत्तिजनक वस्तुओं एवं मिले व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पुष्टि हुई कि मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था ।
पुलिस टीम के द्वारा थाना बड़वाह पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मौके से अवैध देह व्यापार से अर्जित नकदी राशि, मोबाईल फोन, अन्य आपत्तिजनक सामग्री आदि को नियमानुसार विधिवत जप्त कर संचालक महिला व 01 पुरुष को प्रकरण में गिरफ्तार किया ।
*पुलिस टीम*
उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक श्री बलरामसिंह राठौर के नेतृत्व में उनि. रेणूका राठौर, सउनि. शिवप्रसाद वर्मा, प्र.आर. 471 विनोद कुमार यादव, म.आर. 967 अन्नपूर्णा तिवारी, म.आर. 552 नर्मदा यादव एवं आर. 205 दीपक तोमर का विशेष योगदान रहा ।
Leave a Reply