ज्ञान मन्दिर विद्यायल में मनाया भगवान आदिनाथ जी का निर्वाण उत्सव
सुसनेर। नगर के पण्डित गली स्थित श्री दर्शन सागर दिगंबर जैन ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री 1008 आदिनाथ जी का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान आदिनाथ का अभिषेक, शांतिधारा सहित संगीतमय पूजन पंडित मुकेश शास्त्री, अशोक जैन मामा एवं कुलदीप चौधरी के द्वारा करवाई गई। समाजजनों द्वारा भगवान को निर्वाण लाडू चढाया गया। इस दौरान मुनि श्री विश्वनायक जी महाराज एवं कुंदनश्री माता जी ने अपने मंगल प्रवचन में भगवान आदिनाथ जी के जीवन पर सम्बोधित किया। लाभार्थी विद्यालय समिति अध्यक्ष कैलाशचंद जैन खजांची परिवार को निर्माण लाडू चढ़ाने एवं संतोष जैन विद्यार्थी परिवार को आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समापन पर प्रभावना वितरण किया गया।
Leave a Reply