जंगलों को बचाना आज एक बड़ी चुनौती है.: अशोक अग्रवाल

जंगलों को बचाना आज एक बड़ी चुनौती है.: अशोक अग्रवाल

गुना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल ने शुक्रवार को वनयात्रा कार्यक्रम के दौरान एकल अभियान चंबल भाग अंचल गुना के संच ऊमरी के विद्यालय ग्राम मकरोदी का निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने विद्यालय के बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए जन जाति समाज के ग्रामीणों से मुलाकात की ओर उनसे पर्यावरण बचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज सदैव से ही प्रकृति पूजक रहा है। अतएव जनजातीय – वनवासी समाज को प्रकृति के पर्याय के रूप में सदैव से स्वीकारा गया हे। लेकिन आज पर्यावरण और जंगलों को बचाना एक बड़ी चुनौती है. कई इलाकों में लगातार जंगल घट रहे हैं और इसका प्रभाव पर्यावरण संतुलन पर पड़ रहा है। एकल अभियान प्रभाग P7 जागरण शिक्षा प्रभारी विकास जैन नखराली ने कहा कि एकल अभियान का शुभारंभ 1989 में झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी गाँव से हुआ, जिसका लक्ष्य ग्रामीण और वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता फैलाना है, जो “एकल विद्यालय” (एक शिक्षक वाला स्कूल) के माध्यम से ‘आओ जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है’

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!