पूज्य साध्वी श्री चारित्र कला श्री जी म, साहब की निश्रा में बरडिया परिवार द्वारा निकाली मेरू तेरस यात्रा पूज्य साध्वी जी का नगर में हुआ मंगल पदार्पण
महिदपुर रोड
पुण्यसम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी म.सा. के पट्टधर गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. एवम् आचार्य देवेश श्रीमद् जयरत्न सूरीश्वर जी म.सा. के आशीर्वाद से एवम् पट्टधर द्वय की आज्ञानुवर्ती प. पू. साध्वी श्री चारित्रकला श्री जी म.सा. आदि ठाणा – 5 की पावन कारी निश्रा में
श्रीमती सुशीला कांतिलाल बरडिया,
श्रीमती प्रेमलता प्रकाशचंद्र बरडिया,श्रीमती हंसा विजयकुमार बरडिया के मेरु तेरस तप की पूर्णता पर बरडिया परिवार द्वारा शुक्रवार प्रातः 8:30 बजे तपस्वी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें तपस्वी घी से बने मेरू को अपने मस्तक पर धारण करते हुए परमात्मा एवं गुरुदेव की जय जयकार लगाते हुए चल रहे थे शोभायात्रा को शोभायमान मान करने वाले समाज जनों द्वारा तपस्वी एवं परमात्मा के मंगलकारी जय कारे लगाए गए परम पूज्य साध्वी श्री चारित्र कला श्री जी म,सा आदि ठाणा का नगर में सुबह ढोल नगाड़ों के साथ मंगलकारी पदार्पण हुआ पूज्य साध्वी जी म, साहब की पावन कारी निश्रा में मेरू तेरस व्रत के तपस्वी की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर पहुंची वहां पर परमात्मा को घी का मेरू अर्पित किया गया एवं परमात्मा का अनुपम दर्शन एवं चैत्य वंदन किया गया पश्चात श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर में पूज्य साध्वी जी महाराज साहब ने उपस्थित समाज जनों को जिनवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि मेरू त्रयोदशी के दिन व्रत करने से मोक्ष प्राप्ति की संभावना प्रबल होती है यह पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाई जाती है पांच मेरु का संकल्प को पूर्ण किया जाता है। प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान ने इसी दिन मोक्ष की प्राप्ति की थी पूज्य साध्वी जी के इंदौर चातुर्मास में जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया द्वारा महिदपुर रोडपधारने की विनंती की गई विनती को साध्वी जी ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की उक्त मंगलकारी कार्यक्रम में सकल जैन श्री संघ, समाज के वरिष्ठ महानुभाव, नवयुवक, महिला, बहु, तरुण बालिका परिषद में उपस्थित होकर तपस्वी के तप की बारंबार अनुमोदना कर धर्म लाभ प्राप्त किया।बरडिया परिवार द्वारा मंगलकारी कार्यक्रम में पधारे सभी समाज जनों का आभार व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी
Leave a Reply