महिला सशक्तिकरण अंतर्गत जागरूकता गतिविधियां व सम्मान समारोह
सेक्टर सलकनपुर परियोजना तिरला जिला धार में आज दिनांक 16/1/2026 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का सीधा प्रसारण दिखाया गया , जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन साहब ने मार्ग दर्शन में एवं परियोजना अधिकारी श्री सत्यनारायण मकवाना के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में ग्राम एवं सेक्टर सलकनपुर की सभी महिलाओं ने भाग लिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंच अंजू सोलंकी सी एच ओ अनुसूया उपस्थित रहे , सी एच ओ अनुसूया रावत और राखी देवड़ा द्वारा गर्भवती महिलाओं को शीघ्र पंजीयन हेतु जागरूक किया गया , गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों, दाल,दूध,गुड,और चना,आयरन युक्तफल ( अनार,केला सेब)विटामिन सी युक्त संतरा और नींबू जैसे खाद्य पदार्थ खाने हेतु प्रोत्साहित किया गया, गर्भावस्था के दौरान आयरन कैल्शियम की गोली का सेवन ओर जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना,प्रसूति सहता योजना जैसी आवश्यक सरकारी योजनाओं के बारे में समझाया गया। पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा मुख्य मंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी दी गई महिलाओं राशि का सदुपयोग एवं घरेलू उद्योग से कैसे शुरू करे कैसे आय बढ़ाए जानकारी दी गई कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया सभी महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें चेयर रेस में प्रथम चंपा सोलंकी रस्सी कूद बालिका वर्ग में सुगना वसुनिया प्रथम ,महिला वर्ग रस्सी कूद में गीता बारिया प्रथम , नींबू रेस में सरस्वती भास्कर प्रथम प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति पटेल , द्वितीय ममता चौहान और ममता ‘ चौधरी , रहे कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक ‘ रोशनी’ आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसे पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा लिखा गया यह नुक्कड़ नाटक बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सभी पंचायतों में आयोजित किया जाएगा जिससे बालविवाह के दुष्परिणामों के बारे में ग्रामीण जनों में जागरूकता लाई जा सके । कार्यक्रम में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए गए एवं हल्दी कुम कुम कर सभी सुहागिनों को सुहाग सामग्री एवं गुड तिल्ली वितरण की गई। कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षक राखी देवड़ा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया
Leave a Reply