गायत्री बस्ती में होगा गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ, अखंड ज्योति जनशताब्दी के निमित्त विशेष आयोजन

शकील खान मनावर

गायत्री बस्ती में होगा गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ, अखंड ज्योति जनशताब्दी के निमित्त विशेष आयोजन

मनावर। स्थानीय गायत्री बस्ती में अखंड ज्योति जनशताब्दी के पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वधान एवं गायत्री शक्तिपीठ मनावर के मार्गदर्शन में 18 जनवरी रविवार को प्रातः 7:00 बजे से ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ गायत्री बस्ती में संपन्न होगा। अखंड ज्योति (दीप) के 100 वर्ष होने एवं माता भगवती के अवतरण दिवस जनशताब्दी कार्यक्रम के उपलक्ष में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा विशाल कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। गायत्री शक्तिपीठ मनावर के मार्गदर्शन में गायत्री बस्ती में ग्रह ग्रह यज्ञ अभियान चला कर यज्ञ के माध्यम से प्राकृतिक शोधन, जल संरक्षण, अखंड ज्योति पत्रिका, संस्कार प्रयोजन आदि विशेष एवं महत्वपूर्ण योजनाओं से परिजनों को जोड़कर एक सशक्त निर्माण कर पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के सपनों ( मनुष्य में देवता का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण) के युग निर्माण योजना में सभी को शामिल होने की अपील की जा रही है।

गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक पंडित राकेश पुरोहित ने बताया की कार्यक्रम को सफल संपन्न करने के लिए गायत्री शक्तिपीठ मनावर द्वारा पूर्व ही आसपास के सभी यज्ञ आचार्य को आमंत्रित, गृह गृह संपर्क, निमंत्रण देकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!