चाईनीस माँझा बेचने वाले के विरूद्ध मनावर पुलिस की कार्यवाही”

रमाकांत वासुदेवराव मोरे बुरहानपुर

“चाईनीस माँझा बेचने वाले के विरूद्ध मनावर पुलिस की कार्यवाही”

उल्लैखनीय कार्यवाही – श्री मयंक अवस्थी, पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार द्वारा चाइनीज मांझा के उपयोग, विक्रय एवं भंडारण करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में श्री विजय डावर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार एंव श्री बृजेश कुमार मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर के उचित मार्गदर्शन लगातार थाना मनावर को प्राप्त हुई जिस पर मनावर क्षैत्र में चाइनीज मांझा के उपयोग, विक्रय एवं भंडारण पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से इसके रखे जाने की सूचना प्राप्त कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई । इसीक्रम में थाना मनावर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक बंडल चाइनीज मांझा किमती 1200 रूपये का मनोहर सिंह पिता कांजी चौहान जाति राजपूत निवासी अंबिका कॉलोनी मनावर को बेचते मौके से पकड़ा गया ।

 चाइनीज मांझा अत्यंत धारदार एवं घातक होता है, जिससे आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों तथा पशु-पक्षियों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। इसके उपयोग से कई बार गंभीर चोट एवं दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं ।

पुलिस द्वारा मनोहरसिंह के विरुद्ध प्रचलित कानूनों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है । साथ ही आमजन से अपील की जाती है कि चाइनीज मांझा का उपयोग, खरीद-फरोख्त अथवा भंडारण न करें। यदि कहीं भी चाइनीज मांझा का अवैध उपयोग या विक्रय होता दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें।

 जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!