अटल शताब्दी वर्ष: युवा मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पटेरिया ने सुसनेर पहुँच किया वरिष्ठजनों का अभिनन्दन

राजेश माली सुसनेर

अटल शताब्दी वर्ष: युवा मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पटेरिया ने सुसनेर पहुँच किया वरिष्ठजनों का अभिनन्दन

*भाजपा वरिष्ठ नेता बद्रीलाल सोनी, डॉ धीरेंद्र पांडे व मांगीलाल सोनी का समृति पत्र देकर किया सम्मान*

सुसनेर। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज जी पटेरिया द्वारा प्रदेश भर में घूमकर गाँव-गाँव व घर-घर जाकर भाजपा के वरिष्ठजनों का अभिनन्दन शाल व समृति पत्र देकर किया जा रहा है। मंगलवार को सुसनेर में जन संघ से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, पूर्व जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष डॉ धीरेंद्र पांडे व पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी का निज निवास पहुँचकर अभिनन्दन किया। इस दौरान उनसे चर्चा कर पार्टी कार्य के उनके अनुभव भी साझा किए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पटेरिया ने कहा कि संगठन के विभिन्न दायित्व पर समर्पित कार्यकर्ता के रूप में आपकी दशको अनवरत यात्रा संगठन की निष्काम भाव से सेवा के लिए आपको अटल कार्यकर्ता सम्मान से अलंकृत करते हुए हम गौरवान्वित है। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन, मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, दीपक जैन, लखन सेन, पार्षद प्रतिनिधि युगलकिशोर परमार आदी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो –

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!