राष्ट्रीय युवा दिवस पर कॉलेज में हुआ व्याख्यान का आयोजन

राजेश माली सुसनेर

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कॉलेज में हुआ व्याख्यान का आयोजन

नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम प्राचार्य महोदय द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक विचारों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया जिसके अंतर्गत व्याख्यान आयोजित हुआ। व्याख्यान के मुख्य वक्ता श्री लविश जैन ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी काशीराम प्रजापति ने किया एवं आभार डॉ आदिश कुमार जैन ने माना।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!