दुःख की घड़ी में कांग्रेस परिवार — प्रखर कासलीवाल को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की

इरफान अंसारी उज्जैन

दुःख की घड़ी में कांग्रेस परिवार — प्रखर कासलीवाल को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की..

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल के सुपुत्र स्व. प्रखर कासलीवाल के आकस्मिक निधन से पूरा कांग्रेस परिवार गहरे शोक में है। एक होनहार युवा की असमय विदाई ने न केवल कासलीवाल परिवार बल्कि समूचे समाज और राजनीतिक जगत को स्तब्ध कर दिया है। यह दुःखद क्षति शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती।

सड़क दुर्घटना में हुई इस हृदयविदारक घटना पर शोक प्रकट करने एवं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने हेतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,विधायक जयवर्धन सिंह,सचिन यादव एवं कमलेश्वर पटेल, हनी बघेल,मुजीब कुरैशी,निलय डागा,प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट (भोपाल), रघु परमार,पार्षद सीमा सोलंकी,सुवेग राठी कनाड़िया स्थित मिलन ग्रीनस निवास पर जाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने जानकारी देते हुए कहा — भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई 21 निर्दोष नागरिकों की दर्दनाक मृत्यु के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित न्याय यात्रा में सम्मिलित होने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदौर आए थे। न्याय यात्रा संपन्न होने के पश्चात वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस परिवार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु स्व. प्रखर कासलीवाल के निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट की और गहन संवेदना व्यक्त की।

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश सह प्रभारी उषा नायडू,राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक रवि जोशी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े,शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे,श्री राजेश चौकसे, श्री गिरधारी नगर,विनय बाकलीवाल,अमन बजाज, ॐ सिलावट,अफसर पटेल,राकेश सिलावट, नीलेश सेन शैलू, पुखराज राठौर, सुधीर लोट सहित अनेक कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वरिष्ठ नेताओं ने इस असहनीय दुःख पर शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार इस कठिन समय में कासलीवाल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!