दानवीर राजा बली मालवीय बलाई समाज संगठन की महत्वपूर्ण बैठक समाज की धर्मशाला पर सम्पन्न हुई।
धार(निप्र) दिनांक 11 जनवरी रविवार को दानवीर राजा बली मालवीय बलाई समाज संगठन की धर्मशाला भवन फोरलेन,आथर (धार) पर एक महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 12:30 बजे रखी गई थी, जिसमें समाज की धर्मशाला भवन पर गणतंत्र दिवस मनाने एवं निर्माण कार्य के अवलोकन के लिए समाजजनों से बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए एवं गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोंउल्लास के साथ मनाने के लिए निवेदन किया।मुख्य अतिथि सामुहिक विवाह समिति अध्यक्ष- रमेशचन्द्र जी चौहान निपावली विशेष अतिथि- बहादुर सिंह जी चौहान थे कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष- कालुसिंहजी सोलंकी उमरिया बड़ा ने की।
सचिव दशरथसिह चौहान ने गणतंत्र दिवस की रूपरेखा तैयार की एवं निर्माण कार्यों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर प्रितम जी सिंदले गंजीखाना,ने २५०० रुपये एवं देवीलालजी चौहान जैतपुरा ने ११०० दानराशि दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बालारामजी मांगोदिया,कोषाध्यक्ष- मोहनलाल जी चौहान संचालक उमरावसिंह जी राठौर, फकीरचंदचंदजी सोलंकी,नरेशजी मांगोदिया,निर्भय सिंह मालवीय, कैलाश जी चौहान,लक्ष्मण जी मालवीय, अमरसिंह परमार,विनोद जी चौहान उटावद, कैलाश जी परमार आहु आदि उपस्थित रहे।जानकारी जानकारी मिडिया प्रभारी निर्भय सिंह मालवीय द्वारा दी गई। धार से बगदीराम चौहान की रिपोर्ट
Leave a Reply