उज्जैन सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों के लिए लगातार पांचवें सप्ताह नेकी का वाहन चलाया गया

इरफान अंसारी उज्जैन

उज्जैन सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों के लिए लगातार पांचवें सप्ताह नेकी का वाहन चलाया गया

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान में जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन चलाया गया l अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक आबिद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शीत ऋतु में जरूरतमंदों के लिए प्रत्येक सप्ताह नेकी का वाहन दो महान शख्सियतो के नाम से चलाया जाता है इसी श्रृंखला में आज महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं समाजसेवी शेख जाकिर मोहम्मद की स्मृति में नेकी का वाहन छत्री चौक से शहर के विभिन्न भागों में चलाया गया व नेकी के वहान का शुभारंभ समाजसेवी शाकिर शेख ने किया l उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया संस्था द्वारा सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन शहर के प्रमुख चौराहे से चलाया जाता हैl इस सप्ताह के नेकी के वहान शुभारंभ के मौके पर डॉ. रफीक नागोरी, गंगाधर महा, इंजीनियर सद्दाम हुसैन, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, इरफान राइन, आजम खान, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, सोनू सिंह आनंद,भइयू भाई,, मोहम्मद इकबाल उस्मानी उपस्थित थे l कपिल भारद्वाज जी, हाजी राजा भाई नसीब होटल,रिजवान नागोरी, मनोज कुमार भाटी, फैज कबीर, हाजी इस्माइल भाई रंगवाला, हाजी शेरू भाई राइन , हाजी इस्माइल खान, भूरु भाई कमर अली, नासिर मंसूरी का विशेष सहयोग रहा l उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दीl

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!