म्याना में लगा दिव्यांग शिविर,चिन्हित कर कृत्रिम अंग मिलेगे ,कुछ हुए उदास
म्याना में कल दिनांक 4 जनवरी की दोपहर दिव्यांग एवं बुजुर्ग के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें म्याना क्षेत्र के दिव्यांग एवं 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग व्यक्तियों ने भाग लिया और कृत्रिम अंगों के लिए भी चिन्हित किया गया ,चिन्हित दिव्यांगो को जिला स्तर द्वारा कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे परंतु हम आपको बताना चाहेंगे कि 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग कृत्रिम अंगों के लिए चिन्हित नहीं हो सके और उदास होकर घर बापिस लौट गए ,उनकी उदासी का प्रमुख कारण रहा डिजिटल UID कार्ड का न होना, जब हमारे संवाददाता मोहन शर्मा ने दिव्यांग लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे पास डिजिटल UID कार्ड नहीं है इसलिए हमें कृत्रिम अंगों के लिए चिन्हित नहीं किया जा रहा है दिव्यांगो ने जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से आग्रह किया है कि हम गुना बुधवार को जाते है,परंतु उचित मार्गदर्शन,ओर दस्तावेजों के कारण हम नहीं बनवा पाते है ,खास तौर पर महिलाएं जिला स्तर पर नहीं पहुंच पाती ,इसलिए कई दिव्यांग तो ऐसे भी है जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है इसलिए म्याना में ही एक दिन मेडिकल टीम के साथ UID कार्ड के लिए दिव्यांग शिविर का आयोजन हो जिससे सभी महिला एवं पुरुष के डिजिटल UID कार्ड बन जाए और सरकार द्वारा चलाई जा रही हितकारी योजनाओं का बे लाभ ले सके
Leave a Reply