राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026, दंड नहीं, जीवन रक्षा का संकल्प,गुना पुलिस का फोर पिलर मॉडल पर आधारित व्यापक जन जागरूकता एवं यातायात सुधार अभियान‘सेफ्टी डे’ : मंगलवार को नहीं कटेंगे चालान, गुना पुलिस लागू कर रही फोर पिलर मॉडल
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026, दंड नहीं, जीवन रक्षा का संकल्प,गुना पुलिस का फोर पिलर मॉडल पर आधारित व्यापक जन जागरूकता एवं यातायात सुधार अभियान‘सेफ्टी डे’ : मंगलवार को नहीं कटेंगे चालान, गुना पुलिस लागू कर रही फोर पिलर मॉडल
गुना (ईएमएस)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं जन-जीवन की रक्षा के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम के अंतर्गत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का व्यापक संचालन किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत गुना पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं को न्यूनतम से शून्य के लक्ष्य के साथ “फोर पिलर मॉडल” इंजीनियरिंग (Engineering), एजुकेशन (Education), एनफोर्समेंट (Enforcement) एवं इमरजेंसी केयर (Emergency Care) को प्रभावी रूप से लागू किया गया है । अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों को सड़क सुरक्षा माह के दौरान व्यापक जागरूकता एवं यातायात सुधार गतिविधियाँ संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं । फोर पिलर मॉडल संक्षेप में :-
इंजीनियरिंग – अवैध कट बंद करना, स्पीड ब्रेकर निर्माण, साइन बोर्ड, रेडियम पट्टी, ब्लैक स्पॉट सुधार, अस्थाई गोलंबर, स्प्रिंग पोस्ट, स्टॉपर, डिवाइडर, रोड स्टड, डेलीनेटर, वॉल गार्ड एवं एक्सीडेंट प्रोन क्षेत्रों में आवश्यक संरचनात्मक सुधार ।
एजुकेशन – स्कूल-कॉलेजों, ग्रामीण चौपालों, यातायात चैपालों के माध्यम से जागरूकता, सोशल मीडिया पर ट्रैफिक अवेयरनेस, राहवीर योजना, कैशलेस उपचार योजना एवं हिट एंड रन मुआवजा योजना का व्यापक प्रचार ।
एनफोर्समेंट – ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, गलत साइड ड्राइविंग जैसे गंभीर उल्लंघनों पर सख्त कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को परामर्श देकर सुरक्षित व्यवहार के लिए प्रेरित करना ।
इमरजेंसी केयर – गोल्डन ऑवर में त्वरित सहायता, प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस व अस्पतालों से समन्वय स्थापित कर दुर्घटनाग्रस्तों की जान बचाने पर विशेष फोकस ।
अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जनहितकारी नवाचार नवाचार करते हुए गुना जिले में प्रत्येक मंगलवार “ट्रैफिक सेफ्टी डे” घोषित किया गया है । इस दिन चालानी कार्यवाही के स्थान पर आमजन को समझाइश, अपील, ऑन-स्पॉट सुधारात्मक कार्य एवं जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी, जिससे नागरिक स्वेच्छा से यातायात नियमों का पालन करें । सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है । हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाना जैसे छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं और परिवार व समाज का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी का संदेश – “सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है । फोर पिलर मॉडल के माध्यम से हमारा उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि जीवन रक्षा करना है । यातायात नियमों का पालन ही सच्ची सड़क सुरक्षा है ।” गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि दिनांक 01 से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में सक्रिय सहभागिता निभाएं, ताकि जिलों में सड़क दुर्घटनाओं में ठोस, स्थायी एवं सकारात्मक कमी लाई जा सके ।
Leave a Reply