एमपीसीए अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया दो दिवसीय गुना दौरे पर , युवाओं और खिलाड़ियों से होगी विशेष मुलाक़ात
*गुना ।मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया मंगलवार को दो दिवसीय गुना यात्रा पर पहुंचेंगे।एमपीसीए के अध्यक्ष बनने के बाद यह महानआर्यमन सिंधिया पहली बार अपने गुना क्षेत्र के दौरे पर आ रहे है जिसकी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बमौरी पहुंचकर युवा सम्मेलन की तैयारियों देखीं एवं कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया ।डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में आयोजित की गई जिसमें संस्था के सदस्य उपस्थित रहे ।जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि सिंधिया मंगलवार शाम पाँच बजे सड़क मार्ग द्वारा गुना पहुंचेंगे जिनका कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं खेल संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा ।इसके बाद वे पवनश्री मांगलिक भवन में युवा सम्मेलन में भाग लेंगे कार्यक्रम के बाद वे डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे ।रात्रि विश्राम के बाद वे बुधवार सुबह टेकरी सरकार दर्शन करके वे बमौरी में आयोजित युवा सम्मेलन में भाग लेकर भोपाल के लिए रवाना होंगे ।
Leave a Reply